टोंक | डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति की ओर से शनिवार रात को महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। बैरवा धर्मशाला में आयोजित समारोह में विचार गोष्ठी, काव्य पाठ व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। मीडिया प्रभारी मुकेश कराड़िया ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि एडीएम रामरतन सौकरिया, सीईओ जिला परिषद परशुराम धानका, टीओ हरीश लालावत, जिलाध्यक्ष डॉ अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी शिवराज बैरवा, डॉ. चंद्रभान, समारोह समिति संयोजक ओमप्रकाश महावर, सहसंयोजक देवकरण बैरवा, छोटू लाल चंदेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर हरिराम बड़ीवाल, जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ अंबेडकर जयंती नुवाल, राजेश पारोचिया, ज्ञान सिंह सांसी, सर्वेश मेहरा, भीम सेना जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा आदि अतिथियों ने महापुरुषों के बताए सिद्धांतों पर चलने पर जोर दिया। सर्वेश मेहरा ने ज्योतिबा फुले के जीवन, उद्देश्य, शिक्षा, विधवा पुनर्विवाह आदि पर प्रकाश डाला। कच्ची घोड़ी नृत्य सीताराम, कम्युनिटी थिएटर रामरतन गूगलिया, काव्य एवं कविता पाठ हनुमान बादाम, भीम गीत जितेन्द्र बैरवा, बांसुरी वादन विक्रम भील आदि की प्रस्तुतियों ने मन मोहा। सह संयोजक देवकरण बैरवा, जितेन्द्र बैरवा, डॉ प्रमोद कुमार बैरवा, जयंती प्रकाश नुवाल, रामरतन गुगलिया, सुरेश बंशीवाल, अनिल नागर, एडवोकेट मूलचंद, पूरन मल रैगर, आरसी बैरवा, नंदकिशोर, रमेश, ओमप्रकाश वर्मा, हीरा लाल सैनी, चौथमल सैनी, पोखर सैनी, कैलाश बैरवा, रामबाबू महावर आदि ने विचार व्यक्त किए।