प्रतापगढ़ | पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ में ब्लॉक स्तर पर प्रबल कार्यक्रम हुआ। इसमें ब्लॉक प्रतापगढ़ के स्कूलों से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत निधि बोबड़ा, कल्पना शर्मा, तृप्ति शर्मा, सुमन पालीवाल ने दीप प्रज्वलन से की। कार्यक्रम प्रभारी तृप्ति शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। आशुभाषण, पैनल चर्चा, रोल प्ले प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में 16 प्रतिभागियों ने विषय पर अपने विचार रखे। इसके बाद समूह चर्चा हुई। नाट्य मंचन प्रतियोगिता हुई। छात्रा वर्ग में हर्षिता सेन कक्षा 12वीं, पीएम श्री राबाउमावि प्रतापगढ़ ने पहला स्थान पाया। छात्र वर्ग में कार्तिक कुमावत कक्षा 9वीं, राउमावि पिल्लू पहले रहे। आभार प्रदर्शन उप प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा ने किया। मंच संचालन पदमा ठाकुर ने किया।