पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण से एक दिन पहले एक यूनिट में आग लग गई। इसके बाद प्रशासन व अधिकारियों में हडकंप मच गया। फायर बिग्रेड सिस्टम से आग बूझाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये आग सीडीयू यूनिट में लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही यहां काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। रिफाइनरी से धुंए के तेज गुब्बार उठाने लगे उसके बाद कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम को चालू कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया है। दरअसल, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घ्ज्ञाटन करने वाले थे। लेकिन, इस हादसे के बाद उनका दौरा स्थगित कर दिया है। सोमवार दोपहर को अचानक रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लग गई। करीब दो घंटे आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद ही नुकसान और इसके कारणों का आकलन किया जा सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- थोड़ी देर में पहुंचेंगे सीएम बालोतरा भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने बताया- रिफाइनरी के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति को नहीं जाने दिया जा रहा है। बाहर से देखकर अभी लग रहा है कि सब कंट्रोल में है। अभी जनहानि जैसी कोई सूचना नहीं है। सभी लोग शांति बनाए रखें। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा थोड़ी देर में यहां तैयारियों को देखने पहुंच रहे हैं। फोटो में देखें कैसे लगी आग…