पाली में तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल चल रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। बुजुर्ग के हाथ-पैर और बाइक सवार के चेहरे पर चोटें आईं। जानकारी के अनुसार- पाली के सदर थाना क्षेत्र के रामपुरा विजयनाडी में शनिवार शाम को रामपुरा विजयनाडी निवासी दुर्गाराम(71) पुत्र खीमाराम पैदल जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दुर्गाराम और पाली के गुरलाई मार्ग निवासी बाइक सवार अय्यूब खान पुत्र इशाक खान भी घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां दोनों का इलाज किया गया। बुजुर्ग के परिजनों ने बाइक सवार पर लापरवाही से बाइक चलाते हुए टक्कर मारने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।