पाली के बांगड़ कॉलेज का एग्जाम का एक वीडियो मंगलवार को सामने आया था। जिसमे कुछ स्टूडेंट क्लास में एग्जाम दे रहे थे। वहीं एक स्टूडेंट टेबल के नीचे मोबाइल से नकल करते हुए दिखाई दे रहा था। इसके ​अगले दिन यानि बुधवार को भी इसी कॉलेज का एक वीडियो सामने आया है। ​इसमें भी कुछ बच्चे एग्जाम दे रहे है। जिसमें एक लड़की वीडियो बनाते हुए जाती नजर आ रही है। लड़की कौन थी?, वो लड़की क्लॉस टेस्ट दे रही थी या फिर टेस्ट देने के बाद उसने वीडियो बनाया है। इस वीडियो को लेकर कॉलेज प्रशासन इसे क्लॉस टेस्ट का वीडियो बता रहे है। साथ ही जांच जारी होने की बात कह रहे है। एक दिन पहले भी नकल करते हुए वीडियो सामने आया था बता दें कि मंगलवार को एक वीडियो सामने आया था। जिसमे एक स्टूडेंट नकल करते हुए नजर आया था। साथ में ही वीडियो में एक गेस्ट फैकल्टी भी क्लास रुम से बाहर जाते नजर आई थी। जो बांगड़ कॉलेज में कार्यरत है। वीडियो सामने आने के बाद सवाल खड़े हो गए थे कि बांगड़ कॉलेज में परीक्षा के दौरान नकल की गई। इस मामले को लेकर कॉलेज प्रिंसिपल एमएस राजपुरोहित ने कहा- मामले की जांच करवा रहे है। जरूरत पड़ी तो मामला भी दर्ज कराएंगे। वहीं गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर दीक्षा वर्मा ने कहा- यह वीडियो क्लॉस टेस्ट का है न कि परीक्षा के दौरान का है। कॉलेज प्रशासन जांच कर रहा है। ये खबर भी पढ़ें… बांगड़-कॉलेज के वीडियो में स्टूडेंट मोबाइल से नकल करते दिखा:प्रिंसिपल बोले- ऐसी कोई परीक्षा नहीं करवाई, ये वीडियो फेक पाली के बांगड़ कॉलेज का एग्जाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। जिसमे कुछ स्टूडेंट क्लास में एग्जाम दे रहे है। वहीं एक स्टूडेंट टेबल के नीचे मोबाइल से नकल करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो मंगलवार को सामने आया है। कॉलेज प्रशासन से ​बात की तो उन्होंने बताया- ऐसी किसी तरह की परीक्षा कॉलेज में नहीं करवाई गई। न ही लेक्चरर की ड्यूटी कभी किसी परीक्षा में पर्यवेक्षक के रूप में लगाई गई है। उन्होंने आगे कहा- कॉलेज प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। पढ़े पूरी खबर…