पाली में शनिवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में दो युवक घायल हो गए। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बाइक से सांड टकराने पर युवक घायल पाली जिले के सोवणिया गांव निवासी 30 साल के रामलाल पुत्र जवानराम शनिवार शाम को निम्बली उड़ा से बाइक पर अपने गांव सोवणिया जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक सांड उनकी बाइक से टकरा गया। हादसे में रामलाल के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें शनिवार देर शाम इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मामा और उसके बेटे पर हमला करने का आरोप वहीं, पाली शहर के मानपुरा भाकरी निवासी 27 साल के कैलाश पुत्र भगाराम का अपने मामा से विवाद हो गया। इस दौरान उसके सिर पर लोहे के पाइप से वार किया गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। कैलाश का भी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घायल कैलाश का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते उसके मामा और मामा के बेटे ने उस पर हमला किया।