पाली शहर में जवाई नहर की टूटी दीवार की मरम्मत का काम चल रहा है। यूटीआई इसे मानसून से पहले दुरुस्त करने की कोशिश में जुटा है। शहर के अम्बेडकर सर्किल से शिवाजी सर्किल तक टूटी नहर की मरम्मत पर 15 लाख का बजट खर्च किया जा रह है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां ज्यादा जरूरत है वहां काम नहीं हो रहा। इंद्रा कॉलोनी निवासियों का कहना है कि कॉलोनी में भी नहर जगह-जगह से टूटी है। लेकिन मरम्मत के लिए विभाग की ओर से कोई टेंडर नहीं किया गया। जबकि इस रोड पर कई वाहन चालक नहर की दीवार नहीं होने के कारण वाहन सहित गिरकर घायल हो चुके हैं। पशु भी गिरते रहते हैं। इंद्रा कॉलोनी के लोगों की परेशानी शिवाजी सर्किल तक कर रहे दुरुस्त मामले में UIT के एक्सईएन विकास लेंगा ने बताया- 15 लाख की लागत से अम्बेडकर सर्किल से शिवाजी सर्किल तक नहर की मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है। जिसमें नहर की दीवार बनाना आदि शामिल है। ताकि मानसून में बरसात के पानी की नहर के जरिए निकासी हो और मोहल्ले में पानी न फैले।