पाली के कांग्रेस भवन में पूर्व सांसद एवं स्वतंत्रता सैनानी शंकरलाल शर्मा की पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। जिसमें कांग्रेस नेताओं ने पूर्व सांसद शर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जबर सिंह राजपुरोहित ने पूर्व सांसद शर्मा के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में कांग्रेस कार्यकर्ता धरातल से भटक गया है इसलिए सोशल मीडिया के बजाए सेवा और संकल्प के साथ जनता से जुड़ेंगे तो ग्रास रूट पर कांग्रेस मजबूर होगी। विधायक भीमराज भाटी ने पूर्व सांसद शर्मा को अपना मार्ग दर्शक बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में हम सबको संगठित होकर स्थानीय निकाय और पंचायती राज के चुनावों में सफ़लता प्राप्त करनी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा ने पूर्व सांसद को संगठन का एक बड़ा संस्थान बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में ही हम जैसे कार्यकर्ता संगठन में पारंगत हुए हैं और आज फिर हमे उनकी सांगठनिक प्रेरणा से कांग्रेस को सामूहिक नेतृत्व के साथ जिले में सशक्त बनाने के प्रयासों को सफल बनाना होगा। वरिष्ठ नेता आनंद सोलंकी और सीताराम टाक ने जिले भर के वरिष्ठ कांग्रेस जनों को संगठित शक्ति के रूप में जिला कांग्रेस के कवच के रूप में आगे आने का आव्हान किया। शहर अध्यक्ष हकीम भाई ने शहरी संगठन की कार्य योजना पर प्रकाश डाला। इस दौरान कांग्रेस के नेता महावीर सिंह सुकरलाई, ओम प्रकाश शर्मा, मदन सिंह जागरवाल, प्रवीण कोठारी, जोगाराम सोलंकी, जीवराज बोराना, सज्जनराज दमामी, कमरूदीन पठान, प्रकाश सांखला, मांगू सिंह दूदावत, अनवर खान, तारा चंद चंदनानी, दिनेश दवे, आमीन अली रंगरेज, रफीक चौहान,फकीर मोहम्मद सिंधी, रमेश चावला, जावेद सिरोहा, अशोक कुलदीप, अर्जुन सिसोदिया, रमेश चौधरी, यशपाल शर्मा, सुनील रामावत, राजू सोलंकी, असगर अली, मूलचंद संकलेचा, मांगीलाल सोलंकी, अनिल राजपुरोहित सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।