पाली में टेक्सटाइल बिजनेसमैन मामा-भांजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पर अचानक जानवर आने से ​बेकाबू मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार ट्रेलर में घुस गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे। लोगों ने कड़ी मशक्कत से निकालकर गंभीर हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया। दोनों अहमदाबाद में बिजनेस के सिलसिले में बातचीत करने के लिए जा रहे थे। हादसा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे आबूरोड के रोहिणा थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुआ। सुबह 5 बजे कार से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए थे जानकारी के अनुसार, पाली के देवजी का बास शाहजी का चौक निवासी पंकज सांड (45) पुत्र सम्पतराज सांड अपने भांजे पाली के डेंडों का बास निवासी यश (22) पुत्र मुकेश चौपड़ा के साथ गुरुवार सुबह 5 बजे कार से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए थे। आबूरोड के रोहिणा थाना क्षेत्र में हाईवे पर सड़क पर अचानक मवेशी आ गए। जिन्हें बचाने के लिए जैसे ही कट काटा तो कार आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। गाड़ी पंकज चला रहे थे। जबकि यश पास वाली सीट पर बैठे थे। हादसा इतना जबरदस्त ​था कि दोनों एयरबैग खुल गए। घटना की जानकारी मिलने पर पाली से उगमराज सांड सहित कई रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। दोनों कपड़ा प्रोसेस करवाने के लिए जा रहे थे रिश्तेदार उगमराज सांड ने बताया- पंकज सांड के पूनायता में फैक्ट्री है। इंडस्ट्रीज की हालत फिलहाल अच्छी नहीं है। ऐसे में दोनों मामा-भांजा कपड़ा प्रोसेस करवाने के संबंध में अहमदाबाद जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। मृतक पंकज के एक बेटा और एक बेटी है। वहीं यश अविवाहित है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में शोक हादसे की खबर जब उनके परिवार तक पहुंची तो दोनों परिवारों में शोक का माहौल हो गया। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि सुबह दोनों घर से राजी खुशी निकले और देर शाम तक पाली आने का कह कर गए थे। दिवाली से पहले हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। ये खबर भी पढ़ें… ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौत:बुआ को छोड़कर घर जा रहे थे; 6 महीने पहले हुई थी एक भाई की शादी भरतपुर में देर शाम एक ट्रक बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया, जिससे एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…