पाली से मंगलवार सुबह बजरंग बाग से गाजे-बाजे के पैदल संघ गाजण माता मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जिसे विधायक भीमराज भाटी ने रवाना किया। नाचते-गाते हुए श्रद्धालु रवाना हुए। रास्ते में कई मंदिरों में दर्शन किए। जगह-जगह लोगों ने आइस्क्रीम, कोल्ड ड्रिंक, नाश्ते से संघ में शामिल लोगों का स्वागत किया। सुबह करीब साढ़े छह बजे रवाना हुआ संघ साढ़े दस बजे जागण माता मंदिर पहुंचा। जहां श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। भजन संध्या में झूमे श्रोता