पाली में गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को कई संतों के आश्रम, मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शिष्यों ने गुरु के चरणों में शीश नवाकर उन्हें गुरु दक्षिणा, मिठाई, श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। पाली शहर के नागा बाबा बगेची में संत नारायण गिरी, शिवशंकर गिरी, गीता सत्संग भवन में संत प्रेमानंद, 72 फीट बालाजी मंदिर में संत ओम महाराज, ओम जाडन आश्रम में महामंडलेश्वर महेश्वरानंद महाराज, संत अवतार पुरी, संत फूलपुरी,मानपुरा भाखरी, पुनागर भाकरी, त्यागी बाबा आश्रम बूसी, बजरंग बाग, रामद्वारा में संत सुरजनदास, रामद्वारा में संत अमृतराम सहित कई मंदिरों और आश्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। खेतावास के निकट शनिधाम में भी गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। जहां दाती महाराज के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने लिया संत प्रेमानंद का आशीर्वाद शहर के गीता सत्संग भवन में संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेने श्रद्धालुओं की कतार नजर आई। यहां संत को श्रीफल देकर उन्हें माला पहना आशीर्वाद लेते श्रद्धालु दिखे। श्रद्धालुओं के लिए यहां प्रसादी का आयोजन किया गया। नागा बाबा बगेची में महंत नारायण गिरी, संत सुरेश गिरी का श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया और मिठाई, फल, शॉल और गुरु दक्षिणा भेंट की। हाइवे पर 72 फीट बालाजी मंदिर में संत ओम महाराज का आशीर्वाद लेने भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शनिधाम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव मनाया इसी तरह बूसी के निकट स्थित आश्रम में संत त्यागी जी का आशीर्वाद लेने लोगों की भीड़ रही। इस बार जाडन ओम आश्रम में महामंडलेश्वर महेश्वरानंद, अवतार पुरी, फुलपुरी, राजेंद्र पुरी से श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। खेतावास के पास स्थित शनिधाम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। यहां दाती महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।