पाली में फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर को रात में कूलर में पानी भरते समय करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में सरदारसमंद रोड स्थित टेक्सटाइल पार्क में स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले युवक की मौत हो गई। यूपी का रहने वाला था इसकी पहचान वाला चिन्टूसिंह (37) पुत्र कृष्ण सिंह जो यूपी के भरत गुड़ा आम्बा जिला औरंगाबाद के रूप में हुई। वह पाली में फैक्ट्री में ही रहता था। सोमवार रात को फैक्ट्री में बने कमरे में सोते समय वाटर कूलर में पानी भर रहा था। इस दौरान उसे अचानक करंट लग गया। 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया साथी मजदूर उसे तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पिछले करीब एक साल से यहां फैक्ट्री में मजदूरी का काम कर रहा था। उसकी पत्नी और दो बेटे गांव में ही रहते थे। इस हादसे में दो मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया।