पाली में आज उप महापौर का चुनाव हो रहा है। नगर निगम में उप महापौर पद के लिए मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। पाली में निर्दलीय महबूब टी को 29 वोट मिले। वहीं भाजपा के विक्रम पाल सिंह को भी 29 वोट मिले। इसमें 1 नोटा और एक वोट खारिज हुआ। 65 वार्डों के 60 पार्षदों ने वोट किए। 5 आए ही नहीं थे। ऐसे में, लॉटरी से रिजल्ट महबूब टी के पक्ष में गया। महबूब टी ने कहा- मुझे टिकट दिया ही नहीं तो निर्दलीय फॉर्म भरना पड़ा। अब शहर के विकास में भागीदारी निभाएंगे। सोमवार को नमिता बुबकिया बनीं महापौर पाली में सोमवार 21 सितंबर को महापौर का चुनाव हुआ था। इसमें बीजेपी ने उलटफेर करते हुए नमिता बुबकिया को महापौर बनाया। उन्हें 33 वोट मिले। कांग्रेस की सुमित्रा जैन को 3 और निर्दलीय राजबाला हिंगड़ को 29 वोट मिले थे। अब महापौर के बाद उप महापौर के चुनाव पर सभी की नजर है। अगर एक से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में रहते हैं तो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी। निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… साम, दाम, दंड, भेद से भाजपा ने पलटा पूरा खेल:कांग्रेस के बिखराव को भांपा, 5 रणनीति से दिया करारा जवाब, स्ट्राइक रेट 65% राजस्थान के दिग्गजों ने बचाए अपने गढ़, पायलट ने चौंकाया:सीएम भजनलाल, वसुंधरा और राठौड़ के इलाके में बीजेपी, डोटासरा-जूली के क्षेत्र में कांग्रेस जीती राजस्थान में 198 निकायों में भाजपा के मेयर-चेयरमैन बने:आप ने भी चौंकाया; अजमेर-पाली में बढ़त के बाद भी हारी कांग्रेस, शिक्षा मंत्री के भाई हारे