पाली में बड़ा उलटफेर हुआ है, यहां बीजेपी का बोर्ड बन गया है, नमिता बुबकिया को 33 वोट मिले, जबकि निर्दलीय राजबाला हिंगड़ को 29 वोट मिले हैं। कांग्रेस की सुमित्रा जैन को 3 वोट मिले हैं। पाली नगर निगम के महापौर बनने के लिए इस बार त्रिकोणीय मुकाबला था। कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय के रूप में राजबाला ने मैदान में उतरकर महापौर के चुनाव को रोचक बना दिया था। वोटिंग के दौरान निर्दलीय महापौर प्रत्याशी राजबाला हिंगड अपने समर्थक पार्षदों के साथ निगम पहुंची। कांग्रेस की सुमित्रा जैन और बीजेपी की नमिता बुबकिया अकेले ही आई थीं। पाली में 2 निर्दलीय प्रत्याशी हिडन कैमरा लेकर पहुंच गए। पुलिस ने एंट्री गेट ही उन्हें रोक दिया। पाली नगर निगम में जीते हुए सभी 65 पार्षदों ने मतदान किया, सबसे लास्ट में कुसुम सोनी मतदान करने आईं। वहीं निकायों की बात करें तो पूरे पाली में भाजपा की मेयर और चेयरमैन होंगे। जिले का पूरा रिजल्ट देखें…