पाली के बांगड़ हॉस्पिटल परिसर में पिछले एक महीने से तीन सूत्री मांगों को लेकर नर्सिंगकर्मियों का धरना जारी है। नर्सिंगकर्मियों ने मंगलवार शाम को शहर में कैंडल मार्च निकाला। मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बांगड़ हॉस्पिटल से शुरू हुई रैली नर्सिंग ऑफिसर यूनियन पाली के जिलाध्यक्ष केशरसिंह चौहान ने बताया- मंगलवार शाम को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से मशाल रैली निकाली गई। रैली हॉस्पिटल से रवाना होकर सूरजपोल, अंबेडकर सर्किल होते हुए वापस बांगड़ हॉस्पिटल के मुख्य गेट आकर सम्पन्न हुई। नर्सिंगकर्मियों को बहाल करने की मांग जिलाध्यक्ष केशरसिंह ने कहा- जिन संविदा कर्मियों की सेवाएं निरस्त की गई है उन्हें तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाएगा। राजमेस के द्वारा हमारी सेवा बहाली के लिए जो आदेश निकाला था। उसमें संशोधित करके पुनः निकाल दिया जाए। स्व. दीपक भाई को न्याय मिले इसके लिए उसके परिजनों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा और उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए। आगामी भर्ती में मेरिट, बोनस पर विज्ञप्ति + बोनस पर विज्ञप्ति जारी की जाए। इस दौरान प्रदेश सचिव विनोद प्रजापत, जितेंद्र प्रजापत, विनोद चौहान, सुरेश, अनिल, प्रमोद, सूजा राम, पूर्णा राजपूत, गुड्‌डी, दीपिका, चेतन, पारसराम सहित कई जने मौजूद रहे।