पाली के डिस्ट्रिक्ट क्लब में पिकलबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब के सदस्यों और उनके परिवारजनों सहित विभिन्न आयु वर्ग के करीब 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। संयोजक राजेंद्र कवाड़ ने बताया कि फाइनल मुकाबला आगम पैंथर्स और बोहरा स्मैशर्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में आगम पैंथर्स ने खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ और खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन को सफल बनाने में राजेंद्र कवाड़, कमल मेहता, शेर सिंह, विक्रम तलवार, चिराग पारख और कैलाश फोफलिया का विशेष सहयोग रहा। राजस्थान पिकलबॉल संघ की ओर से कमलकांत सोनी, नीरज शर्मा और निखिल सिंह सहित अन्य निर्णायकों ने अंपायर के रूप में सेवाएं देकर प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।