पाली शहर के हाउसिंग बोर्ड जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में शनिवार, 31 अक्टूबर को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। इस दौरान सुभाष नगर ए, सुभाष नगर बी, मिल चाली, पीआर क्वार्टर्स, मिल सोसायटी और भटवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते यह कटौती की जा रही है। दीपावली को देखते हुए इन दिनों डिस्कॉम की ओर से विद्युत लाइनों का रखरखाव किया जा रहा है।