पाली में सक्षम दिव्यांग सेवा केन्द्र में गुरुवार को नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही भामाशाह सम्मान समारोह भी हुआ। कार्यक्रम में दिव्यांग जन की सेवा के काम को विस्तार देने, संगठन की आगामी गतिविधियों और सेवा कार्यों को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सक्षम के प्रांत सचिव सुरेश चन्द्र मेवाड़ ने संगठन की भावी योजनाओं और दिव्यांगजन कल्याण के लिए संचालित अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। झाला राम देवासी ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक सहभागिता पर जोर देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। नगर कार्यकारिणी का गठन बैठक में सर्वसम्मति से नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मुरली मनोहर को अध्यक्ष, राजू शर्मा को उपाध्यक्ष, काजल शर्मा को महिला उपाध्यक्ष, राजेश जांगिड़ को सचिव तथा मांगीलाल तंवर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा प्रकाश सीरवी एवं शारदा को टोली सदस्य का दायित्व सौंपा गया। भामाशाहों का सम्मान इस अवसर पर समाजसेवी एवं भामाशाह प्रकाश सीरवी ने सक्षम दिव्यांग सेवा केन्द्र को रंगीन प्रिंटर भेंट किया। जबकि बींजा राम ने केन्द्र के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराने और प्रवासी बंधु सुरेश मेवाड़ा (सूरत) ने लेमिनेशन मशीन देने की घोषणा की। संस्था की ओर से सभी भामाशाहों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मनोहर जोशी, डॉ. मांगीलाल, सुरेश जांगिड़, गायत्री मेवाड़ा, जालम सिंह, रवि मेवाड़ा, नारायण, दिनेश, ईशा राखेचा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सक्षम के मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया- संस्था की ओर से बांगड़ अस्पताल, पाली में संचालित दिव्यांग सेवा केन्द्र पर दिव्यांगजनों को ऑनलाइन एवं ई-मित्र सेवाएं, सरकारी योजनाओं का मार्गदर्शन, दस्तावेजी सहायता सहित विभिन्न सुविधाएं फ्री उपलब्ध कराई जा रही हैं।