पाली में सीरवी समाज परगना समिति के लोग बुधवार को मुख्यालय पहुंचे। भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निशांत भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। वह जमीन पर कथित कब्जे के प्रयास करने और पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से नाराज थे। भूमाफियाओं ने अतिक्रमण का प्रयास किया परगना समिति के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने बताया- गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के डिंगाई गांव में समाज के लोगों की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से भूमाफियाओं ने दो बार तारबंदी तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहे है। न मुकदमा दर्ज हुआ न कोई कार्रवाई हुई सीरवी समाज परगना समिति ने आरोप लगाया है कि मामले की दो बार शिकायत गुडा एंदला थाना और गुंदोज चौकी में दी गई। लेकिन अब तक न तो मामला दर्ज किया गया और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। इससे ग्रामीणों में रोष है। निष्पक्ष जांच करने की मांग सीरवी समाज परगना समिति की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने, अतिक्रमण के प्रयास को रोकने तथा पीड़ित परिवारों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस दौरान एडवोकेट रमेश चौधरी, राजूराम, रूपाराम, चुनाराम, पीराराम, मोडाराम, हरजीराम, कानाराम, घीसाराम, मांगीलाल, रूपाराम, ओगदराम, चुन्नीलाल, कुंपाराम राठौड़, मोहनलाल, मोरकी देवी, भंवरी देवी, सूकी देवी, प्यारी देवी, गंगा, ममता, सुजाराम, कानाराम, खीमाराम, बाबूलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।