पाली के सोमेसर से पनौता तक करीब 29 किलोमीटर की सड़क निर्माण के लिए 46 करोड़ का बजट पास किया गया, लेकिन वर्तमान में सड़क का काम अधूरा पड़ा है। आए दिन इस खस्ताहाल रोड पर हादसे हो रहे है। घायल होकर ग्रामीण हॉस्पिटल पहुंच रहे है। तो किसी की कार का टायर ब्लास्ट हो रहा है। इतना सब जानते हुए भी जिम्मेदार इस अधूरी पड़े सड़क निर्माण को पूरा करवाने को लेकर अपेक्षित प्रयास नहीं कर रहे है। जिसका सीधा नुकसान कई गांवों के लोगों को उठाना पड़ रहा है। इसी के साथ मारवाड़ युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने जल्द ही निर्माण कार्य शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ड्राइवर बोला- धूंल उड़ती है, छोटे-छोटे पत्थर पड़े इसलिए उस रास्ते नहीं जाते सोमेसर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी लगाने वाले ड्राइवर मेहबूब बताते है कि सोमेसर से पनौता जाने वाला रोड अधूरा पड़ा है। उस रोड पर धूंल उड़ती है और छोटे-छोटे पत्थर पड़े है। गाड़ी को नुकसान होता है। इसलिए उस रोड पर सवारी लेकर नहीं जाते हैंं। खस्ताहाल सड़क पर हादसे में टूटा हाथ छोगाराम चौधरी बताते है कि वे बाइक पर 18 सितंबर को पत्नी के साथ खिंवाड़ा से सेपटावास की तरफ जा रहे थे। इस दौरान खस्ताहाल सड़क पर उनकी बाइक असंतुलित हो गई। जिससे दोनों नीचे गिर कर घायल हो गए। उनका हाथ फेक्चर हो गया। जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारी से आग्रह है कि इस सड़क को जल्द पूरा करवाए। जिससे ग्रामीण हादसे का शिकार न हो। जिम्मेदार बोले- बकाया पेमेंट के चक्कर में ठेकेदार ने काम रोका मामले में पीडब्ल्यूडी के AEN प्रवीण कुमार ने बताया कि ठेकेदार का कुछ पेमेंट बकाया चल रहा है और डामर की रेट भी बढ़ गई है। इसके चलते ठेकेदार ने काम रोक रखा है। बकाया पेमेंट के लिए मुख्यालय को लेटर लिखा है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाएंगे। जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे मारवाड़ युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष हुकमसिंह सेपटावास ने बताया कि गत दिनों उनकी गाड़ी का भी टायर इसी खस्ताहाल सड़क पर ब्लास्ट हुआ। गनीमत रही कि स्पीड कम होने से बड़ा हादसा नहीं हुआ। आए दिन इस रोड पर हादसे होते है। हम कब तक सहन करेंगे। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।