पाली में एसपी मोनिका सैन ने बुधवार सुबह एसपी ऑफिस परिसर में महिला हेल्पलाइन 1090 के लिए नए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी मोनिका सैन ने बताया कि पाली पुलिस ने महिला सुरक्षा और सहायता को मजबूत करने के लिए इस सेवा में शामिल किया है। महिलाएं मुसीबत के समय हेल्पलाइन 1090 के जरिए सहायता ले सकती हैं। महिलाओं को सुरक्षा देना प्राथमिकता इस अवसर पर एसपी ने बताया कि महिला हेल्पलाइन 1090 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न, छेड़छाड़ या आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह सेवा महिलाओं में सुरक्षा की भावना और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील एसपी ने आमजन से अपील की कि महिला संबंधी किसी भी समस्या या संकट की स्थिति में बिना संकोच हेल्पलाइन नंबर 1090 पर संपर्क करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि पाली पुलिस हर समय सहायता के लिए तत्पर है। इस दौरान एएसपी जयसिंह तंवर, एएसपी महिला अनुसंधान नरेन्द्रसिंह देवड़ा,कोतवाल रवींद्र सिंह खींची सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।