किसी समाज की ताकत उसकी एकजुटता और प्रगतिशील सोच है। समाज में आडम्बर और कुरीतियों से दूर रह कर शिक्षा के प्रति जागरूक रहना ही उस समाज की सही तरक्की है। यह बात राजस्थान पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर पालीवाल ने अभिनंदन समारोह में कही। शहर के रातानाडा क्षेत्र में मनोहर पालीवाल का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। पिछले कई वर्षों से राजनीतिक और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय पालीवाल की सेवाओं को सराहा गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रवीण गौड़ ने कहा- समाज को आगे बढ़ाने के लिए महिला शिक्षा जरूरी है और बालिकाओं को भी बराबरी का हक देना चाहिए। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के कैलाश शर्मा, एडवोकेट ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रवीण गौड़, सुनील शर्मा, दिनेश गौड़, ललित शर्मा, हेमंत उपाध्याय, ओमप्रकाश पालीवाल, धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।