पंचायत चुनाव में जोधपुर के जिला परिषद सदस्यों के प्रत्याशियों की भाजपा और कांग्रेस ने लिस्ट जारी कर दी है। चुनावी हलफनामे के अनुसार भाजपा और कांग्रेस के 86 प्रत्याशियों में से कुल 27 प्रत्याशी करोड़पति है। इनमें सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी भाजपा के वार्ड नंबर 10 से प्रत्याशी चेलाराम मुंडन के पास है। शपथ पत्र के अनुसार उनके पास चल और अचल दोनों संप​त्ति मिलाकर करीब 80 करोड़ की प्रॉपर्टी है। वहीं सबसे कम प्रॉपर्टी वार्ड नंबर 27 से कांग्रेस की प्रत्याशी ललिता रॉयल के नाम है। शपथ पत्र के अनुसार 22 साल की ललिता रॉयल के नाम चल और अचल संपत्ति 53 हजार की है। भाजपा प्रत्याशी सबसे ज्यादा करोड़पति 27 करोड़पति प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा करोड़पति प्रत्याशी भाजपा में है। इनमें 15 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके नाम करोड़ों की चल और अचल संप​त्ति है। कांग्रेस में सबसे अमीर प्रत्याशी के पास 16.99 करोड़ वहीं कांग्रेस के 12 प्रत्याशियों के नाम करोड़ों की चल और अचल संपत्ति है। कांग्रेस में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी 31 नंबर वार्ड से प्रत्याशी चेतन ग्वाला के नाम है। शपथ पत्र के अनुसार ग्वाला के पास 16.99 करोड़ की प्रॉपर्टी है। यहां देखिए भाजपा के प्रत्याशियों के पास कितनी प्रॉपर्टी यहां देखिए कांग्रेस के प्रत्याशियों के पास कितनी प्रॉपर्टी