गुड़ा ऐंदला पुलिस ने पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर गुंदोज बस स्टैंड सहित क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है। पुलिस ने फ्लैग मार्च के माध्यम से शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।गुंदोज चौकी प्रभारी समुद्र सिंह राजपुरोहित, बीट प्रभारी विक्रम गुर्जर, पारसाराम, दौलतराम व स्टाफ मौके पर मौजूद रहे।