पंचायतीराज चुनाव में जिले की 389 ग्राम पंचायतों में सरपंच, 14 पंचायत समितियों में प्रधान और जिला परिषद के 41 सदस्यों का निर्वाचन होगा। महिलाओं के लिए 50% आरक्षण का प्रावधान ग्रामीण राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने का आधार बनेगा। 50% आरक्षण से महिलाओं को मिलेगा मौका आरक्षण से महिलाओं को सरपंच, प्रधान और जिला परिषद सदस्य बनने के अवसर मिलेंगे। वे केवल मतदान तक सीमित नहीं, बल्कि चुनाव लड़कर ग्रामीण निर्णय प्रक्रिया में भी भागीदारी निभा सकेंगी। 248 पंचायत समिति और 3,891 ग्राम पंचायत वार्ड जिले की 14 पंचायत समितियों के 248 वार्डों और ग्राम पंचायतों के 3,891 वार्डों में चुनाव होंगे। मतदान के लिए 1,497 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। पुनर्गठन और परिसीमन के बाद पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के चुनावी समीकरणों में बदलाव आया है। नए प्रशासनिक ढांचे से कई क्षेत्रों में मतदाताओं और प्रत्याशियों के बीच नए समीकरण बनेंगे।