किशनगंज | कस्बे के मुक्तिधाम रोड से होकर मिसाई रोड तक नव स्वीकृत सड़क को लेकर ग्राम पंचायत ने एसडीएम कार्यालय के जरिए राज्य सरकार को सुझाव पत्र भेजा है। सुझाव पत्र में प्रशासक राधाकिशन मीणा ने बताया कि यह रास्ता पूर्व रियासत काल से रामगढ़ रोड रहा है। मोतीलाल भोई के मकान से मिसाई रोड तक अटल पथ की स्वीकृति के बाद कुछ असामाजिक लोग स्वीकृति निरस्त कराने की कोशिश कर रहे हैं। अटल पथ को दूसरी जगह गणेश जी खलिहानों की तरफ बनवाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत ने राज्य सरकार के नाम एसडीएम को दिए सुझाव पत्र में कहा कि स्वीकृत सड़क को कस्बे के मोतीलाल भोई के मकान से रामगढ़ संपर्क सड़क से जोड़ा जाए।