टोंक | सदगुरु आश्रम के संस्थापक गुरुदेव पंडित राजकुमार शर्मा का जन्मदिवस 14 अप्रैल को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। पंडित राजकुमार शर्मा का जीवन सनातन धर्म, साधना और समाज सेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने सत्संग, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों में धर्म और संस्कारों के प्रति जागरूकता फैलाई। उनका जन्म 14 अप्रैल 1982 को कोटखावदा में हुआ। वर्ष 2008 में उन्होंने सवाई माधोपुर स्थित सर्वेश्वर दास महाराज (कचीदा वाले बाबा) से दीक्षा ग्रहण की। इसके बाद एमए हिंदी, बीएड के साथ संस्कृत, वेद, ज्योतिष और धर्मशास्त्रों का अध्ययन किया। अक्टूबर 2020 में टोंक में सदगुरु आश्रम की स्थापना की गई, जो वर्तमान में भजन, सत्संग और यज्ञ का प्रमुख केंद्र बन चुका है। भारत माता आरती व आध्यात्मिक संवाद कल आश्रम की ओर से मंगलवार को सदर थाने के पास एक फार्म हाउस पर भारत माता आरती एवं आध्यात्मिक संवाद कार्यक्रम शाम 4 बजे से आयोजित किया जाएगा।