पानीपत(हरियाणा) से चुराई स्कॉर्पियो को ट्रेस करते हुए वहां की पुलिस बाड़मेर पहुंची। यहां पर स्थानीय एएनटीएफ की मदद से रामसर का कुआं गांव में दबिश दी गई। इस दौरान दो बदमाश स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से भाग गए। टीम ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। मामला बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके के रामसर कुआ गांव का है। हालांकि लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो को जब्त करने के दौरान फायरिंग भी हुई, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है। जानकारी के अनुसार- हरियाणा पानीपत से स्कॉर्पियो चुराकर दो बदमाश वहां से भाग कर बाड़मेर आ गए। वहां की पुलिस करीब डेढ़ माह बाद स्कॉर्पियो गाड़ी को ट्रेस करते हुए बाड़मेर पहुंची। यहां पर एएनटीएफ के सहयोग से ट्रेस वाली लोकेशन पहुंचे। पुलिस के जवानों को देखकर बदमाश भागने लगे। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी देखकर बदमाश स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने चोरी की स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। रिकवरी वेन में लोडिंग करके उसे वहां से लेकर रवाना हो गए। डेढ़ महीने पहले हुई थी चोरी, कलर बदला जानकारी के अनुसार हरियाणा के पानीपत से बदमाश करीब डेढ़ महीने पहले स्कॉपियो चुराकर लाए थे। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि स्कॉर्पियो का कलर ब्लैक था, फिर बदमाशों ने उसका कलर व्हाईट करवा दिया।