बारां | राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की ओर से मृदुल भवन में चल रहे गाइड कैप्टन, फ्लॉक लीडर, रेंजर लीडर बेसिक कोर्स का कोटा संभाग के सहायक राज्य संगठन आयुक्त दिलीप कुमार माथुर ने निरीक्षण किया। गाइड कैप्टन बेसिक कोर्स की संचालिका, सर्किल ऑर्गेनाइजर गाइड सुनीता मीणा ने उनका स्वागत किया और शिविर रिपोर्ट पेश की। दिलीप कुमार माथुर ने कहा कि स्काउट गाइड संगठन से जुड़कर बालिकाएं आत्मनिर्भर बनती हैं। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मिलता है। खुद को मजबूत बनाती हैं। इसी मौके पर जिला मुख्यालय के परिंडा बांधने के महाअभियान में भी गतिविधि हुई। दिलीप कुमार माथुर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं ने शहर में परिंडा बांधे। स्काउट गाइड को पशु-पक्षियों का मित्र बताते हुए परिचय दिया। सहायक लीडर ट्रेनर गाइड आराधना सिंह ने प्रशिक्षण ले रही ​शिक्षिकाओं को आत्मरक्षा, आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। फ्लॉक लीडर बेसिक कोर्स की संचालिका विमला सिंघवी ने समाज सेवा के लिए तैयार करने के बारे में बताया। रेंजर लीडर बेसिक कोर्स की संचालिका निर्मला माथुर ने संगठन के उद्देश्य बताए। सुनीता मीणा ने बताया कि शिविर में सुरभि खंडेलवाल, निर्मला सिंह, प्रमिला, चंचल, कोटा से आई प्रशिक्षक हेमलता, पूनम गौतम, पूनम सिंह, भेरूलाल वर्मा प्रशिक्षण दे रहे हैं।