भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड द्वारा प्रत्येक राज्य में जिला, ब्लॉक/तहसील और ग्राम पंचायत स्तर पर ‘पशु सेवा केंद्र’ स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से पशुपालकों को निगम के उत्पादों की खरीद पर 1 लाख तक का निशुल्क दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही निगम द्वारा निर्मित यूरिया रहित स्वदेशी फीड सप्लीमेंट, कैल्शियम सिरप, मिनरल मिक्सचर एवं अन्य उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए निगम की विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाएगा। विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए इन्हीं केंद्रों के प्रभावी संचालन के लिए स्थानीय स्तर पर कार्य करने के इच्छुक, कर्मठ एवं योग्य युवाओं से विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन पत्र में अपना स्वयं का मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी ही दर्ज करें। आवेदन के साथ अपलोड की जाने वाली पासपोर्ट आकार की फोटो 6 माह से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, पदों का विवरण एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए अभ्यर्थी भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।