2 महीने के भीतर सीकर के पासपोर्ट ऑफिस को आज तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली। ऐसे में पुलिस सहित अन्य सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने पूरे परिसर को खाली करवाया। करीब सवा घंटे तक सर्च चला लेकिन उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद लोगों को वापस एंट्री दी गई। उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि कंट्रोल रूम सीकर के जरिए सूचना मिली कि पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ऐसे में मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर को खाली करवाया गया। सिविल डिफेंस,RAC सहित अन्य टीमें भी मौके पर पहुंची। करीब सवा घंटे तक डॉग स्क्वायड सहित अन्य टीम ने सर्च किया लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। ऐसे में वापस लोगों को एंट्री दी गई। दरअसल 12:05 से लेकर 12:10 के बीच कंट्रोल रूम पर जयपुर हेड क्वार्टर से सूचना मिली कि पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ऐसे में करीब 1:25 तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। संदिग्ध वस्तु की तलाशी के लिए सीकर पुलिस की डॉग "जेमिया" को भी बुलाया गया। बता दें कि सीकर का पासपोर्ट ऑफिस सीने स्क्वायर बिल्डिंग में बना है। यहां पर एक मूवी थिएटर और करीब 2 दर्जन रेस्टोरेंट,ऑफिस भी संचालित हैं। आज सोमवार होने के चलते यहां भीड़ भी काफी थी। इससे पहले सीकर में 10 मार्च फिर 27 मार्च को भी पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हर बार दोपहर 11 से 1 बजे ही यह धमकी मिली।