प्रदेश के पोस्ट ऑफस और पासपोर्ट ऑफिस में साइनाइड जहरीली गैस से भरे 16 बम रखकर फटने की धमकी भरा मैसेज मिला। यह मैसेज जयपुर पासपोर्ट कार्यालय के ईमेल पर बुधवार अलसुबह 3:44 बजे मिला। इसमें दोपहर 12:15 बजे बम फटने की धमकी लिखी थी। जानकारी मिलने के बाद अजमेर में अलर्ट जारी किया गया। पुलिस टीमों ने अजमेर के पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस की बिल्डिंग को खाली कराया। कोतवाली सीआई अनिल देव कल्ला ने बताया- पुलिस, एटीएस की अलग-अलग टीमों ने डॉग स्क्वाड और अन्य उपकरणों से भवन की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। ई-मेल में यह लिखा उदयनिधि स्टालिन और निवेधा पेथुराज से जुड़ी फाइलें पाकिस्तान की ISI के हाथ लग गई है। इस स्थिति को संभालने के लिए राबरीसन वेदमूर्ति को बुलाया गया था। इसलिए उन्होंने CPI(Mao) और LTTE के सदस्यों को काम पर लगाया है, ताकि आज केरल की अदालतों में धमाका कराकर लोगों का ध्यान तमिलनाडु और निवेया पेथुराज की फाइलों से हटाया जा सके। कृपया सुबह ।। बजे तक पासपोर्ट ऑफिस, पोस्ट ऑफिस में मौजूद सभी लोगों की बाहर निकाल थे। यहां आत्मघाती धमाका भी हो सकता है, इसलिए कृपया लाल साड़ी या लाल शर्ट पहने किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश न करने दें। ये खबर भी पढ़ें… अजमेर में अश्लील पोस्ट को लेकर विवाद गहराया:अब महिला कांग्रेस ने दी एसपी का शिकायत, कहा-भाजपाईयों पर भी हो कार्रवाई कांग्रेस नेता पीयूष सुराणा की ओर से दिल्ली सीएम को लेकर की गई अश्लील पोस्ट पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब महिला कांग्रेस भी खुलकर सामने आ गई है और कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया। पूरी खबर पढें