जोधपुर | सिवांची गेट स्थित परशुराम महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। ट्रस्ट अध्यक्ष रामकिशन पुरोहित ने बताया कि पाटोत्सव पर शांतेश्वर महाराज, संत रामप्रसाद महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। मंदिर परिसर में दोपहर 12:30 बजे रुद्राभिषेक, फूलमंडली, शाम को 6:30 बजे महाआरती व महाप्रसादी सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे।