छीपाबड़ौद | कस्बे के समीपवर्ती बिलेंडी गांव स्थित हजरत सैयद साहब रहमतुल्लाह अलैह पीर बाबा बड़ वालों का सालाना उर्स 15 मई से शुरू होगा। उर्स कमेटी के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि 15 से 17 मई तक आयोजित होने वाले 3 दिवसीय उर्स में टीवी सिंगर नौशाद शोला, लोकेश जीवन साबरी सहित कई कव्वाल पार्टियां कलाम पेश करेंगी।