भास्कर संवाददाता | चूरू जिला पेंशनर शाखा के पदाधिकारियों ने अस्पताल व फार्मा स्टोरों द्वारा आरजीएचएस के बहिष्कार किए जाने से चिकित्सा सुविधा व दवा प्राप्त करने में आ रही परेशानी को लेकर बुधवार को कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष बिरजूसिंह राठौड़ ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की गई है। पेंशनर जिला पेंशनर कल्याण केन्द्र में एकत्रित हुए तथा वहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे तथा ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष ओमप्रकाश तंवर, उपाध्यक्ष हरिसिंह, सचिव पूर्णमल सोनी, संयुक्त सचिव शेरसिंह चौहान, ठाकुरमल शर्मा, लक्ष्मणसिंह बीका, घनश्याम शर्मा, पूर्व जिशिअ निसार अहमद खान, डॉ. अशोककुमार शर्मा, अशोक पारीक, जगमालसिंह टकणेत, भंवरसिंह परिहार आदि शामिल थे।