भरतपुर | गंगा मंदिर व्यापार के अध्यक्ष सुनील कसेरा ने बताया कि जामा मस्जिद नदिया मोहल्ला दत्ता गेस्ट हाउस के सामने गली के अंदर और बाहर करीब 6 माह से 3-4 नाले टूटे पड़े हैं। जिससे साइकिल भी नहीं जा पाती है, जिसमें बच्चे व आम नागरिक गिर रहे हैं तथा रात में परेशानी होती है क्योंकि लाइट का इन्तजाम भी यहां नहीं है। इन नालियों के ऊपर जाल भी नहीं है। इस संबंध में कई बार प्रार्थना पत्र व मौखिक कहा जा चुका है लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे व्यापारियों को परेशानी हो रही है।