नवरात्रि पर आलनपुर स्थित सामाजिक वानिकी के पास गरबा डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपसभापति माया गोयल थी। अति​थियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजकों की ओर से अतिथियों का दुपट्टा पहना एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। पांच लक्की विजेता बेस्ट डांस, गरबा क्वीन, बेस्ट ड्रैस, बेस्ट कपल और लक्की ड्रॉ का चयन कर प्रोत्साहित किया गया। मां भवानी की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।