भीलवाड़ा | उपभोक्ता कल्याण समिति की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक समिति कार्यालय में हुई। इसमें संगठनात्मक दायित्वों पर निर्णय लिए गए। प्रदेश सह-सचिव पद पर पीरू सिंह गौड़ को मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिली। प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र कुमार मारू ने बताया कि मनोनयन प्रदेशाध्यक्ष अशोक जैन की सहमति से किया। अशोक जैन ने विचार रखे।