फलोदी कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विभागवार आवंटित लक्ष्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में जिला कलेक्टर ने विभागीय कार्यों, योजनाओं और विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ‘आमजन के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’ जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उन्हें समय पर राहत प्रदान की जाए। पौधारोपण के साथ ऐप तस्वीरें अपलोड करने के निर्देश हरियालो राजस्थान अभियान के तहत जिला कलेक्टर ने विभागवार आवंटित लक्ष्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने अधिकारियों को पौधारोपण के साथ-साथ ऐप पर तस्वीरें अपलोड करने के भी निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने मंगलवार से शुरू हुए ग्रामीण एवं शहरी फॉलो-अप शिविरों में आमजन के प्रकरणों के निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को 31 अगस्त तक आयोजित होने वाले इन शिविरों में प्राप्त सुझावों का गंभीरता से परीक्षण करने और सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ये भी सुनिश्चित करने को कहा कि योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचे। शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मां री संभाल अभियान, जनकल्याणकारी योजनाओं और बजट घोषणाओं सहित अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रियंका तलानिया, एसीईओ गौतम चौधरी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।