सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी कार्यालय में बैठक की। इसमें 1 नवंबर को दिल्ली चलने का आह्वान किया गया। यह बैठक 'वोट बचाओ देश बचाओ' अभियान के तहत हुई। प्रदेश सह प्रभारी ऋतिक मकवाना ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में अधिक लोगों को पहुंचाने का जिम्मा लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा, पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई और वरिष्ठ नेता प्रकाश छंगाणी समेत अन्य को सौंपा। मकवाना ने कहा कि मतदान से ही लोकतंत्र जिंदा है। ये रहे मौजूद इस दौरान जिलाध्यक्ष सलीम नागौरी, किसना राम बिश्नोई, प्रकाश छंगाणी, कुंभ सिंह पातावत, मोमराज बिश्नोई, रामलाल बिश्नोई, डॉ. पवित्र सिंह ने विचार रखे। शीशपाल बिश्नोई, वल्लभ लखेश्री, जगदीश विश्नोई, राहुल चौधरी, भंवरलाल, दिलेर सिंह, जितेंद्र सिंह, मैना कंवर, यशवंत कंवर, जगदीश लाल पंवार, निरमा बिश्नोई, भंवरी बिश्नोई, सुमन, श्रवण विश्नोई, मोहिता, रेवती देवी, महीराम, दीपाराम, बाबू सिंह, शारदा सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।