फलोदी पंचायत समिति की 36 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। नतीजों में कहीं जीत-हार का अंतर महज 3 से 4 वोट रहा, तो कहीं प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। कलरा ग्राम पंचायत में साबुदेवी ने सिर्फ 3 वोट से जीत हासिल की, जबकि सांवरीज में ओमप्रकाश ने 1212 मतों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। ढढू और शिवपुरा में सरपंच निर्विरोध चुने गए। कलरा में 3 वोट से जीतीं साबुदेवी कलरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद का मुकाबला बेहद करीबी रहा। साबुदेवी को 751 वोट मिले, जबकि लीला को 748 वोट मिले। इस तरह साबुदेवी ने महज 3 वोट से जीत दर्ज की। जागरिया ग्राम पंचायत में अनवर खातू ने 321 वोट हासिल किए और तेज कंवर को 317 वोट मिले। अनवर खातू ने 4 वोट से जीत दर्ज की। वहीं कुण्डल ग्राम पंचायत में भंवरी को 598 और सुमित्रा को 594 वोट मिले। भंवरी ने 4 वोट के अंतर से जीत हासिल की। सांवरीज में ओमप्रकाश की सबसे बड़ी जीत सांवरीज ग्राम पंचायत में ओमप्रकाश ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 2103 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी बरजू को 891 वोट मिले। ओमप्रकाश ने 1212 मतों के अंतर से जीत हासिल की। चुनाव परिणामों में जहां कुछ ग्राम पंचायतों में एक-दो वोटों के अंतर से जीत-हार तय हुई, वहीं सांवरीज में बड़े अंतर से मिली जीत चर्चा का विषय रही। "आपकी पंचायत में कौन बना सरपंच जानने के लिए यहां क्लिक करें"