भास्कर न्यूज | पाली शहर की पुलिस लाइन में बुधवार को कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पदोन्नति के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया। इस दौरान जिले भर से आए पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में दौड़, लंबी कूद एवं अन्य शारीरिक परीक्षणों से गुजरना पड़ा। अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। प्रत्येक प्रतिभागी के प्रदर्शन का मूल्यांकन तय मानकों के अनुसार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पदोन्नति प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा महत्वपूर्ण चरण है, जिसके आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।