झुंझुनूं के पिलानी में पति ने पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक महिला पार्टनर के साथ सो रहा था। इस दौरान महिला का पति घर में घुसा और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर होने पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। मारपीट में आरोपी भी घायल हो गया, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना पिलानी में रविवार रात करीब 10 बजे की है। महिला अपने पति को छोड़कर करीब 6 महीने से युवक के साथ रह रही थी। इसी को लेकर महिला का पति रंजिश रखता था। सबसे पहले- AI इमेज से समझिए पूरा घटनाक्रम पति को छोड़ युवक के साथ रह रही थी महिला पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय युवक करीब 6 महीने से महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। इस बात को लेकर महिला के पति और मरने वाले युवक में पहले भी कहासुनी हुई थी। मृतक के पिता ने बताया- रविवार रात को उनका बेटा और महिला अलग कमरे में सो रहे थे। मैं, मेरी पत्नी और मेरा छोटा बेटा पास वाले कमरे में सो रहे थे। करीब 9.30 बजे बड़े बेटे के कमरे से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आई, तो हम उठकर कमरे की तरफ गए। उसके कमरे में काफी खून पड़ा था और युवक नीचे फर्श पर पड़ा हुआ था। आरोपी अपने हाथ में खून से सना हुआ चाकू लेकर खड़ा था और जोर-जोर से चिल्ला रहा था कि मैंने तेरे बेटे को मार दिया। झुंझुनूं में इलाज के दौरान हुई मौत मृतक के पिता ने बताया- हमने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वो हमारी तरफ खून से सना हुआ चाकू लहराने लगा और गेट के ऊपर चढ़कर नीचे कूदने की कोशिश की। इस दौरान वो बाहर की तरफ गिर गया। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक युवक के परिजनों ने जब आरोपी को काबू किया, तब मारपीट में आरोपी भी घायल हो गया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। झुंझुनूं से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। …. ये खबर भी पढ़िए… जयपुर में लिव-इन पार्टनर की हत्या:फ्लैट में पड़ी मिली लाश, भारी चीज से हमला कर भागा आरोपी; पुलिस तलाश में जुटी जयपुर में लिव-इन में रह रही एक महिला की लाश फ्लैट में पड़ी मिली थी। आरोप है कि उसकी हत्या लिव-इन पार्टनर ने की थी। इसके बाद वो फरार हो गया था। पूरी खबर पढ़िए…