उप-तहसील मुख्यालय खेड़ला बुजुर्ग में रविवार को एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने कटकड़ (करौली) जाते समय पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान सांसद मुरारीलाल मीना भी साथ रहे। पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह महवा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पायलट के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक मौके पर एकत्र हो गए। खेड़ला बुजुर्ग पहुंचते ही लोगों ने फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। इसी क्रम में खावदा में मुंशी खावदा के नेतृत्व में तथा कुतुकपुर में एडवोकेट भंवर सिंह के नेतृत्व में चारागाह बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने भी सचिन पायलट का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर खेड़ला बुजुर्ग में कन्हैया पटेल, अशोक रोणीजा, केशव औंड, नवल मीणा, संजय सिंह, फतेह सिंह सुल्तानपुरा, रामवीर गुट्टी, डॉ. समय सिंह, गजराज सिंह कुतकपुर, रामावतार शर्मा खावदा सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।