झालावाड़| हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में "हरियाला राजस्थान: पर्यावरण की ओर बढ़ते कदम" अभियान के अंतर्गत "एक पेड़ धरती मां के नाम" अभियान संचालित है। जिला प्रभारी राहुल शर्मा के नेतृत्व में जिलेभर में पौधरोपण कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी अभियान में इम्मानुएल मिशन सीनियर सैकंडरी स्कूल के इको क्लब व स्काउट्स गाइड्स इकाई के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. जैसमिन जॉनसन ने पौधरोपण किया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर गाइड कैप्टन मीना कुमारी, रोवर लीडर रोहित गुर्जर, इको क्लब के सदस्य तथा स्काउट्स गाइड्स उपस्थित रहे।