चूरू | मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार को पौधरोपण किया गया। प्रिसिंपल डॉ. रमाकांत वर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। एक पेड़ मां के नाम अभियान सिर्फ पौधरोपण नहीं है। यह प्रकृति संरक्षण का सामूहिक प्रयास है।