किशनगंज| मुख्यमंत्री के हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण अभियान के तहत कस्बे में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 6 पर बच्चों के साथ पौधारोपण करवाया गया। बच्चों को पौधरोपण का महत्व एवं वृक्ष से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पर्यावरण के बारे जानकारी देते हुए संस्था के बलराम मेहता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू कश्यप ने बच्चों को बताया कि पेड़-पौधों से हमें जीवित रहने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन, फल, सब्जियां, अनाज और औषधियां मिलती हैं। इसके अलावा ये हमें लकड़ी, कागज, रबर, गोंद और कपास जैसी जरूरत की चीजें भी देते हैं। ये पर्यावरण को संतुलित रखने, बारिश लाने और मिट्टी के कटाव को रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं।