राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाडन में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों और राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का सम्मान समारोह हुआ। जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय लॉन टेनिस के संपूर्ण कार्यक्रम की जिम्मेदारी स्थानीय विद्यालय को सौंपी गई थी। प्रभारी अधिकारी और प्रधानाचार्य पारसदास वैष्णव ने बताया कि 70वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में 19 वर्षीय छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता गौशाला मैदान जोधपुर में हुई थी। इसमें पाली जिले ने स्वर्ण पदक जीता था। राज्य स्तर पर पाली जिले को प्रथम स्थान दिलाने वाले खिलाड़ी अभिलाषा गौड़, आराधना गौड़, निकिता, कीर्ति राजपुरोहित, धुन पारख को मेरिट प्रमाण पत्र दिए गए। अभिलाषा गौड़ और आराधना गौड़ का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। 14 वर्ष छात्र-छात्रा, 17 वर्ष छात्र-छात्रा, 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग में राज्य स्तर पर चयनित जाडन और खारड़ी विद्यालय के सभी खिलाड़ियों का भी सम्मान किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि शैलेंद्रसिंह, दिनेश भान्दू, लक्ष्मण गौड़, अजयराज, लक्ष्मण परिहार, जगदीश गहलोत का बहुमान हुआ। खेल प्रभारी रहे और खेल कार्यक्रम में सहयोग करने वाले शिक्षक मानकचंद, उषा शर्मा, देवेंद्रसिंह, मालेन्द्र कुमार, दीपाराम, पूजा गोस्वामी, कुसुम, करणसिंह भाटी, तेजाराम चौधरी, पद्मावती गुर्जर, रितिका चौहान, मनीषा, सोहनलाल का सम्मान किया।