पीएम नरेंद्र मोदी बालोतरा के पचपदरा में पहली न्यू हाई टेक्नोलॉजी वाली बीएस-6 मानक एचपीसीएल रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। प्रशासन, सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। करीब 3 बीघा में तैयार पांडाल के बीच में से सड़क बनाई गई। यहां से पीएम मोदी बैठे लोगों को अभिनंदन करेंगे। उसके बाद मंच पर पहुंचेगे। रिफाइनरी तक पहुंचने वाले 6 रूट पर अलग-अलग पार्किंग बनाई गई है। जोधपुर रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह ने बताया- अलग-अलग जिलों से आने वाले 6 रूटों के लिए पार्किग बनाई है। वहीं आम लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए ट्राफिक को डायवर्ट किया जा रहा है। ब्रेक डाउन होने की स्थिति में क्रेन की भी व्यवस्था की गई है। 3 डीआईजी, 12 एसपी, 5 हजार पुलिसकमर्मी रहेंगे तैनात आईजी का कहना है कि 3 डीआईजी 12 एसपी के अधीन हमने 3 डिविजन बनाते हुए पुलिस को तीन हिस्सों में बांटा है। हमने हर तरह की बेरिकेट्स किए गए है। प्रोग्राम में जो भी लाभार्थी और आम लोग आ रहे है बड़ी आसानी से आए। प्रोग्राम में 3 डीआईजी 12 एसपी और 5 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। हमने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए जो हर एक्टिविटी पर नजर रखेंगे। हमने पुलिसकर्मियों के साथ हर तरीके से ब्रिफिग कर दी गई है। रैली में आने वाले लोगों से पुलिस ने अपील की है कि मोबाइल के अलावा अन्य कोई सामान सभा स्थल पर नहीं लेकर आए। पांडाल में गाडी से पहुंचेगे पीएम मोदी, करेंगे लोगों का अभिनंदन मिली जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल मंगलवार को सुबह 11 बजे स्पेशल विमान से उतरलाई आएंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से पचपदरा रिफाइनरी पहुंचेगे। वहां रिफाइनरी में करीब एक घंटे तक रिफाइनरी का विजिट करने के साथ प्रशसनिक और कंपनी के अधिकारियों से बात करेंगे। वहीं रिफाइनरी का निर्माण करने वालों से बात करेंगे। इसके बाद रिफाइनरी से जनसभा में ऑपन गाड़ी से पांडाल के बीच में से लोगों को अभिनंदन करते हुए मंच पर पहुंचेगे। सभा में आने वालों के लिए यह रूट और पार्किग यह रहेगा रूट डायवर्ट, कॉमर्शियल वाहनों के लिए