प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ की। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम सुना। प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश देते हुए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 12 साल की प्रेरणादायी यात्रा को याद किया। यह कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी के अवसर पर शुरू हुआ था। आज यह देशभर के लोगों के परिश्रम, प्रतिभा, समर्पण और सेवाभाव की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन चुका है। मखाना ग्रीस और अरहर दाल मालदीव तक पहुंची प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश देते हुए बताया कि बिहार के पूर्णिया का मखाना ग्रीस और कर्नाटक के कलबुर्गी की अरहर दाल मालदीव तक पहुंच रही है। उन्होंने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में स्थानीय लोगों की ओर से हेवल नदी को फिर से जीवित करने के प्रयासों का भी उल्लेख किया। इसके साथ ही पंजाब में प्राकृतिक खेती और पारंपरिक बुनकरी को बढ़ावा देने वाली पहलों की जानकारी दी। दीपावली पर स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आह्वान भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री के संदेश का उल्लेख करते हुए आगामी दीपावली सहित त्योहारी सीजन में ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्थानीय हस्तशिल्प कलाकारों की प्रतिभा, मेहनत और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के साथ स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, जनजागरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की प्रेरणादायी पहल है। यह कार्यक्रम संदेश देता है कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। ये रहे मौजूद इस अवसर पर विधायक राजेंद्र गुर्जर, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, अजमेर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाड़ोलिया, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, राजेंद्र राणावत, राजेंद्र सैनी, शम्भू शर्मा, बलवंत मराठा, हेमन्त सैनी, शंकर विजय, विनायक जैन, चरण सिंह चौधरी, जयंत सिन्धी, इमरान नद्दाफ़ी, राजेश साहू और हरिओम शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।